Share With:

सर्दियों में कुत्तों की देखभाल कैसे करें ?

कुत्तों-की-देखभाल

सर्दियों के दौरान तापमान सबसे निचले स्तर पर चला जाता है और हवा में ठंडक असहनीय हो जाती है।दिसंबर से फरवरी के बीच का समय न केवल हम मनुष्यों के लिए बल्कि हमारे प्यारे पालतू जानवरों के लिए भी बेहद ठंडा होता है। इसलिए, ठंड के महीनों में अपने पालतू जानवरों  की सुरक्षा और आराम के बारे में सोचना हमारी ज़िम्मेदारी है।सभी पालतू जानवरों को ठंड लगती है, चाहे वह कुत्ता हो, बिल्ली हो, पक्षी हो या खरगोश। उन्हें ठंड के संपर्क में आने से बचाना बेहतर है, ऐसा न हो कि उन्हें ठंड लग जाए।

सर्दियों में कुत्तों की देखभाल का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। सर्दियों के मौसम में कुत्तों को ज्यादा  तकलीफ होती है । मौसम की स्थितियों में परिवर्तन, घटता तापमान और सर्दी के अन्य खतरे उन के स्वास्थ्य के लिए जाने अनजाने में खतरे पैदा कर सकते हैं।सर्दी के मौसम में लंबे बालों वाली कुछ प्रजातियां जैसे जरमन शेफर्ड और ह्सकीज सर्दी के लिए ज्यादा उपयुक्त हैं,उन्हें यह मौसम पसंद आता है पर तापमान गिरते ही इन प्रजातियों के कुत्तों को भी सुरक्षा की आवश्यकता पड़ती है।सर्दी के मौसम में आपको लंबे बालों  कुत्तों का भी ख्याल सावधानीपूर्वक रखने की जरूरत है ।सर्दी के मौसम में कुत्ता पालकों को किन -किन बातों का ध्यान देनी चहिये, यह समझना जरुरी है ।तो आईये हम इस लेख में चर्चा करतें हैं की सर्दी में कुत्तों की अच्छी सेहत के लिए किन -किन बातों का ध्यान रखनी चहिये।

सर्दी के मौसम में कुत्तों का आहार : ठंड के मौसम में पालतू जानवर को गरमी के मुकाबले ज्यादा भोजन दीजिए । उदाहरण के लिए, सर्दी में कुत्तों को गरमी के मुकाबले 25 प्रतिशत ज्यादा ऊर्जा की आवश्यकता हो सकती है। खासकर उन्हें, जो बाहर व्यायाम करते हैं. इस से उन्हें अतिरिक्त भोजन की आवश्यकता होती है । सुनिश्चित कीजिए कि आप उन्हें ज्यादा ताकत देने वाला भोजन, कोई संपूर्ण व संतुलित पोषण दें। इस बात का खयाल रखें कि पालतू जानवर सर्दी में मोटे हो सकते हैं या उन का वजन बढ़ सकता है । मोटे या भारी पालतू जानवरों को जख्म या बीमारी की आशंका सामान्य वजन वाले पालतू जानवरों के मुकाबले ज्यादा होती है।जैसे-जैसे तापमान में गिरावट आएं, आप कुत्‍ते को ठंडी चीजें खिलाना बंद कर दें। उसे चावल आदि न दें। उसे ऐसी चीजें खाने को दें, जो उसे गर्मी और ज्‍यादा से ज्‍यादा ऊर्जा दें। उनके लिए रात को भी कुछ खाने को रखें।

कुत्तों के लिये पैकेटबंद फ़ूड खाना या घर का खाना : आप अपने कुत्तों का स्वस्थ अच्छा रखने , उनका वजन बढाने और पाचन क्षमता बढाने के लिये अपने घर के भोजन में ग्रोवेल का सप्लीमेंट्स मिला कर देंगें तो काफी फायदेमंद होगा । ग्रोवेल का सप्लीमेंट्स मिला कर दिया हुआ भोजन कुत्तों को बाजार के पैकेटबंद खाना से ज्यादा फायदा करेगा और कुत्तों के भोजन पर आपका खर्च भी कम आएगा । एकबार आप इसे प्रयोग करके देखें ।

कुत्तों के पिने का पीने का पानी  : सर्दी  के मौसम में कुत्तों को पर्याप्त पानी पिलाएं । सर्दियों के दिनों में कुत्तें पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं, इससे उन्‍हे सर्दी लगने का खतरा ज्‍यादा रहता है। अपने कुत्‍ते को दिन में कम से कम दो लीटर पानी पिलाएं। इससे उसके पेट में पानी बना रहेगा और उसे सर्दी नहीं लगेगी। आप सर्दी में कुत्तों को गुनगुना पानी दे सकतें हैं।हमारी तरह कुत्तों को भी सर्दियों में प्यास कम लगती है। और यह और भी अधिक है क्योंकि उनके पीने के कटोरे में पानी बहुत जल्द बर्फीला हो जाताहै और उन्हें पीने का मन नहीं करता है। यह भी सलाह दी जाती है कि पुराने पानी को हर 2-3 घंटे में कमरे के तापमान के ताजे पानी से भर दें।

सर्दी के मौसम में कुत्ते के शरीर के वजन ,शरीर पे मौजूद बाल , कुत्ते की लम्बाई ,शरीर पर मौजूद वसा और कुत्तों के शारीरिक परिश्रम  के अनुसार लगभग १० से ९० % तक  ज्यादा कैलोरी की खपत बढ़ जाती है तो डॉक्टर के परामर्श के अनुसार  आहार का चयन करे जिससे वो आपने शरीर की आंतरिक ऊर्जा को बनाये  रखने  में कारगर सिद्ध हो ।

वसा  और प्रोटीन की मात्रा बढ़ा  कर देनी चाहिए  लेकिन अधिक देना पे मोटापा  या दस्त और उलटी जैसी समस्या भी आ सकता है ।ठंडी जैसे आइसक्रीम ,बर्फ इत्यादि खाने को नहीं देनी चहिये । विटामिन – ए ( पप्पी फोर्टे –ए- Puppy Forte-A ) और प्रोटीन ( पेट बुस्टर Pet Booster ) ४६ खाने में मिला कर देनी चहिये ।

सर्दी के मौसम में कुत्ते के डॉक्टर , कुत्तों को पेट बुस्टर Pet Booster नियमित रूप से देने की सलाह देतें हैं , पेट बुस्टर Pet Booster ४६ पौस्टिक तत्वों का प्रोटीन ,विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर कुत्ते का टॉनिक है ,जो की ना केवल कुत्तों को सर्दी में अतिरिक्त गर्मी प्रदान करता बल्कि उनके के लिए जरुरी पोषक तत्वों की पूर्ति करता है।

कुत्तों का व्यायाम : सर्दी के मौसम में कुत्तों को नियमित रूप से, व्यायाम करायें और टहलने ले जायें । व्यायाम और टहलना उन्हें ऊर्जा प्रदान करेगा और उन्हें तंदुरुस्त रखने में सहायता प्रदान करेगा।

किस वातावरण और तापमान में कुत्तों को कैसे टहलायें :

75 डिग्री फारेनहाइट  में  धूप  के साथ – बड़े  बाल और मोटी  खाल और बड़े उचाई वाले  कुत्तो को  बाहर ले जाया जा सकता है  परन्तु  छोटे कुत्तो को न ही ले जाये तो बेहतर होता है ।32 से 70 डिग्री फेरनहाइट के बीच-  सबसे अच्छा कुत्ता  के व्यायाम के  लिए मौसम  का तापमान होता है परन्तु अधिक समय के लिए नही ।32 से 20  डिग्री फारेनहाइट के बीच  – छोटे  कुत्तों बहुत अधिक  ठंड है बाहर निकलना उचित नही होता है , मध्यम या बड़े आकार के कुत्ते  को सिर्फ ३० मिनट  के लिए ही बाहर रख सकते है।

सर्दी  के मौसम में कुत्तों का स्नान : सर्दी के मौसम में अगर कुत्ते गंदे हो जायें तभी या एक दो दिन के अंतराल पर स्नान कराएं । कुत्तों को ठंढ के दिन में स्नान कराते समय उनके कान में रुई दाल दें , और स्नान करने बाद निकाल दें । स्नान उन्हें गुनगुने पानी से ही करायें और स्नान के बाद उनके शरीर को अच्छी तरह से पोछ कर सूखा दें।स्नान के बाद उन्हें धुप में कुछ देर तक रखें । कुत्तों को सर्दी के मौसम में धुप में रखने पर ना केवल उन्हें गर्मी मिलती है बल्कि प्राकृतिक विटामिन डी सूर्य के किरणों से उन्हें मिलता है ।

सर्दी के दिनों में कुत्तों का बिस्तर : बेहद गीले या ठंडे मौसम में कुत्ते हाइपोथर्मिक हो सकते हैं और अगर कुत्ते ऐसी जगह पर रहते हैं जहां बर्फ पड़ती है तो उन्हें फ्रोस्टबाइट भी हो सकता है । इसलिए यह देखना जरूरी है कि आप का प्यारा कुत्ता जहां सोता है वहां हवा का झोंका तो नहीं आता है । कुत्ते के सोने के लिए भी कई विकल्प हैं , आप उन में से अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार चुन सकते हैं । जो विकल्प प्रमुख हैं उन में पैड, कंबल, रजाई, भूसा और पुआल प्रमुख हैं । आप चाहें तो कुत्ते के बिस्तर पर मोटा कंबल भी बिछा सकते हैं , इस से न सिर्फ उन्हें अतिरिक्त गरमी मिलेगी बल्कि तकलीफदेह जोड़ों के लिए उन्हें अतिरिक्त गद्दा भी मिलेगा । सर्दी के दिनों में विशेषकर छोटे कुत्तें और उम्रदराज कुत्तों के बिस्तर पर विशेष ध्यान देनी चहिये।कुत्तों का बिस्तर ऐसा होनी चहिये सर्दी में की उनके शरीर को अच्छी तरह से ढक सके और उनके शरीर में  उष्मा प्रदान कर सके । सर्दी के मौसम में कुत्तों को कभी भी घर के बाहर नहीं सुलाना चहिये, क्युकी यह उनके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

सर्दियों के दौरान अपनी बिल्ली या कुत्ते को ठंडे फर्श पर न सोने देना सबसे अच्छा है। लंबे समय तक ठंडे फर्श के संपर्क में रहने से वे बीमार हो सकते हैं। पालतू जानवरों के लिए बिस्तर और गद्दे विभिन्न आकृतियों और आकारों में आते हैं। एक ऐसा विस्तर को ले कर देखें की और देखें कि आपका पालतू जानवर किस तरह से उस पर झपटना पसंद करता है। इसके अलावा, बिस्तर को एक गर्म स्थान (कालीन क्षेत्र) में रखें, जहाँ वह रोज़ सोता है ताकि वह अपरिचित महसूस न करे।

सर्दियों के दिनों में कुत्तों के पोशाक : क्या आप बिना स्वेटर या हाई कॉलर जैकेट के ठंड में बाहर निकलने की कल्पना कर सकते हैं? नहीं, यही बातआपके पालतू जानवरों पर भी लागू होती है। पालतू जानवरों की दुकानों में बिल्लियों और कुत्तों के लिए ढेर सारे स्वेटर और जैकेट उपलब्ध हैं। सही आकार चुनें और जब आप उन्हें दौड़ाने के लिए ले जाएं तो उन्हें गर्म और आरामदायक रखें।यदि आपके पास पक्षी, खरगोश या अन्य पालतू जानवर हैं, तो बस उनके पिंजरे को एक शॉल से ढक दें। इससे पिंजरे के अंदर का हिस्सा गर्म रहेगा। यह भी सुनिश्चित करें कि आप थोड़ी सी जगह खुली छोड़ दें, जिससे उन्हें सांस लेने की अनुमति मिल सके।

कुत्तों और बिल्लियों के शरीर पर मोटे फर होतें हैं  जो उन्हें स्वाभाविक रूप से गर्म रखता है। इसलिए सर्दियों में उनके फर को शेव करने से बचें। इसके अलावा, अपने कुत्ते को नहलाने के तुरंत बाद टहलने के लिए बाहर न ले जाएं। उसे बाहर ले जाने से पहले उसके फर  को पूरी तरह सूखने दें।

सर्दी के दिनों में कुत्तों के स्वास्थ्य की जांच : जिन कुत्तों को गठिया होने का खतरा होता है, उन्हें सर्दियों के महीनों में मुश्किल हो सकती है। इसलिए आपके लिए यह महत्वपूर्ण है कि आप उसके व्यायाम की दिनचर्या पर अतिरिक्त ध्यान दें। यदि आपका पालतू जोड़ों में दर्द का अनुभव करता है तो स्वास्थ्य पूरक और अन्य दवाओं के लिए अपने पशु चिकित्सक से परामर्श करें !

सर्दी के मौसम में कुत्तों के देखभाल में निम्नांकित बिंदुओं पर विशेष ध्यान दें:

  • सर्दी के दिनों में कुत्तों के बालों को नहीं काटनी चहिये ।
  • सभी उम्र के कुत्तो को घर के बाहर खुली जगह में बहुत अधिक समय तक खास कर सुबह -शाम  के समय  घूमने के लिए न छोड़े  जब धूप  हो तभी सुबह घुमाने  ले जायें ।
  • कुत्तो के शरीर को गर्म कपड़ें पहना कर रखे परन्तु समय समय पर कपड़ो को बदलते रहे केवल साफ सुथरे कपड़ो का ही इस्तेमाल करे।
  • उनके रहने के स्थान पर गर्म बिस्तर रखे और स्थान का चुनाव भी बंद कमरे में करे खुली जगह या खुले आसमान के नीचे न रखे।
  • कमरे में यदि गर्म हीटर का उयोग कर रहे हो तो कुत्तो को उचित दूरी  पर ही  बांध कर रखे अन्यथा कुत्ता उसके नजदीक जाने  की कोशिश  में बिजली के झटके या घर में आग  लग सकती है।
  • कुत्तो को स्नान गर्म पानी से ही करायें , स्नान यदि बहुत जरूरी हो तभी करायें अन्यथा स्नान ना करायें। बहुत समय तक गीले शरीर या फर्श पर कुत्तो को न रहने दे।
  • सर्दी के मौसम में कुत्ते के खानपान पर विशेष ध्यान दें उन्हें प्रोटीन युक्त भोजन अधिक दें।कृपया आप इस वीडियो को भी देखें कुत्तों के दस महत्वपूर्ण घरेलु भोजन

आप अपने कुत्ते की सेहत और उनकी देखभाल अच्छी तरह से करने हेतु नियमित रूप सलाह और जानकारी पाने के लिए फेसबुक ग्रुप Dog & Pet Healthcare में सम्मिलित हो जायें।

Related News

Layer poultry farming with healthy laying hens in a modern poultry house for efficient egg production and flock management.

Layer Poultry Farm: Complete Guide to Layer Farming for a Profitable Poultry Farm Business

A layer poultry farm is a specialized type of poultry farm business focused on raising birds for commercial egg production....
Day old chicks in a poultry brooding house receiving proper care, feeding, and temperature management for healthy growth.

Day Old Chicks Quality for Profitable Poultry Farming

The quality of day-old chicks plays a very important role in the success or failure of a poultry farming business....
Layer poultry medicine chart showing common poultry diseases, medicines, dosage guidelines, and health management practices for laying hens.

Layer Poultry Medicine Chart

Layer Poultry Medicine Chart has been prepared by renowned poultry veterinarians while keeping in mind that a healthy layer chicken...
मुर्गियों में CRD (Chronic Respiratory Disease) के लक्षण और रोकथाम

मुर्गियों में CRD के लक्षण,कारण और उपचार

मुर्गियों में CRD (Chronic Respiratory Disease) मुख्य रूप से एक श्वसन रोग है, जो माइकोप्लाज्मा गैलिसेप्टिकम (Mycoplasma gallisepticum) नामक बैक्टीरिया...
मुर्गियों की दवा चार्ट पोल्ट्री मेडिसिन लिस्ट

मुर्गियों की दवा की चार्ट – पोल्ट्री मेडिसिन लिस्ट – वजन बढ़ाने और बीमारी से बचाने के लिये

मुर्गियों की दवा की चार्ट – पोल्ट्री मेडिसिन लिस्ट (PDF सहित) ब्रॉयलर, कड़कनाथ, क्रोइलर, ग्रामप्रिया, देशी व बत्तख के लिए...
पशु का आवास कैसे बनायें

पशु का आवास कैसे बनायें ?

पशु आवास एवं आदर्श गौशाला (पूरी जानकारी) परिचय पशु का आवास जितना स्वच्छ होता है, पशु उतना स्वस्थ रहता है।इसलिए, स्वस्थ...

भैंसपालन करके करोड़पति बनें

जेब में रख ली इंजीनियरिंग की डिग्री और भैंसपालन करके करोड़पति बनें

भैंसपालन करके  करोड़पति बनें हरियाणा में जींद जिले के छोटे से गांव बोहतवाला के रहने वाले हैं बलजीत सिंह रेढु...

Vitamins & Minerals for Goats

Importance of Vitamins & Minerals for Goat

Supplementing vitamins and minerals for goat is very much important for their maintenance as well as proper functioning of their...

Vitamin and Minerals for Layer Poultry

Imprtance of Vitamins and Minerals for Layer Poultry Farming

Modern layer poultry farming relies on several important factors, including genetics, management, disease prevention, housing, and nutrition. Among these factors,...
संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे

संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे

अंडा पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है, इसमें शरीर के लिए जरूरी सभी पौष्टिक तत्व पाये जाते हैं, यह एनर्जी...

Poultry Medicine List and Poultry Medicine PDF for A Profitable Poultry Farming

Poultry Medicine List and Poultry Medicine PDF for A Profitable Poultry Farming

Poultry Medicine List with PDF for Healthy and Profitable Farming . To run a successful poultry farm, it takes more...
Eid Mubarak,Growel Agrovet Private Limited

Eid Mubarak from Growel Agrovet Private Limited !

♥•*¨*•.¸¸¸.•*¨*••*¨*•.¸¸¸.•*¨*•♥♥♥♥•*¨*•.¸¸¸.•*¨*••*¨*•.¸¸¸.•*¨*•♥ Eid Mubarak from Growel Agrovet Private Limited.! May the day delight and the moments measure all the special joys...

Related Products